Saturday, 26 July 2014

पिता

‘फादर्स डे’ के मौके पर पिता के बारे में कुछ चुनिंदा विचार -

1. जब एक पिता अपने बेटे को कुछ देता है तो दोनों हंसते हैं। जब एक बेटा अपने पिता को कुछ देता है तो दोनों रो पड़ते हैं।
- शेक्सपियर

2. आपको अपनी मां का प्यार पाने लायक बनना नहीं पड़ता, लेकिन पिता का प्यार पाने के लिए 'आप लायक' हैं, यह साबित करना पड़ता है।
- रॉबर्ट फ्रॉस्ट

3. एक पिता बनना आसान है, पिता का फर्ज निभाना मुश्किल।
- केंट नेरबर्न

4. मेरे पिता ने मुझे यह नहीं बताया कि कैसे जीना चाहिए, बल्कि उन्होंने मुझे जी कर दिखाया।
- क्लेरेंस बडिंग्टन कीलैंड

5. यह शरीर का हिस्सा या खून का रंग नहीं है, जो एक पिता और उसकी संतान के बीच रिश्ते की वजह बनता है। ये दिल के तार हैं, जिससे रिश्ते जुड़े रहते हैं।
- योहान शिलर

6. जब एक पिता की मौत हो जाती है तो उसका बेटा खुद पिता बन जाता है और खुद ही अपना बच्चा भी।
- पॉल ऑस्टर

7. एक पिता सौ स्कूल मास्टर के बराबर होता है।
- जॉर्ज हर्बर्ट

8. एक शख्स जब तक यह अहसास करे कि उसके पिता सही थे, वह खुद अपने को एक ऐसे बेटे का पिता पाता है, जो यह समझता है कि उसके पिता गलत हैं।
- चार्ल्स वर्ड्सवर्थ
(साभार- नवभारत टाइम्स)

No comments:

Post a Comment